Please Visit Our Website

Please Visit Our Website
Please Visit Our Website

Tuesday, August 19, 2014

बदमाशों ने युवक को मारी गोली , रेफर

  आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गाव के मोड़ के पास मंगलवार की भोर में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चिकित्सक ने हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल पर बदमाशों ने दो माह पूर्व हुए घायल युवक के पिता के ऊपर भी जानलेवा हमला किया था। बद्दोपुर गाव निवासी गुड्डू यादव ने गाव के मोड़ पर गंट्टी बालू की अड्डी खोला है। बीते दो माह पूर्व अड्डी के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दिया था। अभी उक्त घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि मंगलवार की भोर में करीब चार बजे गुड्डू यादव का पुत्र अनिल (20) अड्डी पर पहुंचा और हैंडपंप पर हाथ-पैर धुल रहा था। उसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे और लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली लगने के बाद अनिल गिर पड़ा। वहीं बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सड़क पर टहल रहे लोग गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे और घायल अनिल को अस्पताल ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनक्रम की जानकारी लेने में जुट गई वहीं पिता-पुत्र के ऊपर हुए हमले को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे।

No comments:

Post a Comment