Please Visit Our Website

Please Visit Our Website
Please Visit Our Website

Friday, August 22, 2014

बाढ़ पीड़ितों में वितरित किया मिट्टी का तेल व खाद्यान्न

आजमगढ़ : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग की टीम घाघरा के बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य में जुट गई है। बाढ़ पीड़ितों में शुक्रवार को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने मिट्टी का तेल व खाद्यान्न का वितरण किया। इसी के साथ राहत देने का कार्य भी शुरू हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वाले कोटेदार व विभागीय कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी श्री शुक्ला के नेतृत्व वाली टीम शुक्रवार को हरैया व महराजगंज विकास खंड के घाघरा प्रभावित परिवारों में मिट्टी का तेल, लंच पैकेट, चना, गुड़, लाई का वितरण कराया गया। पूर्ति निरीक्षकों व विपणन निरीक्षकों की संयुक्त टीम के देखरेख में सहदेवगंज, शिवपुर, हाजीपुर आदि बाढ़ चौकियों पर राहत पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा लंच पैकेट पूड़ी व सब्जी बनवाकर राजस्व कर्मियों को वितरित करने के लिए दिया जा रहा है। गुणवत्ता की मानीटरिंग क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार सिंह को दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को राहत कार्य युद्धस्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रतिदिन लंच पैकेट बनवा कर बाढ़ पीड़ितों को नाव के माध्यम से भेजा जाएगा। जिनके पास राशन कार्ड है या नहीं है, सभी को एक साथ राहत कार्य उपलब्ध कराया जा रहा है। अलग-अलग नावों पर लादकर सामग्री बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही है। डीएसओ श्री शुक्ला ने कहा कि जिलाधिकारी रणवीर कुमार का सख्त निर्देश है कि बाढ़ पीड़ितों में हर संभव सहायता उपलब्ध होनी चाहिए। ऐसे में विभागीय लोगों को इसके लिए सचेत कर दिया गया है। कोटेदार भी आगे आए जीयनपुर : सगड़ी तहसील क्षेत्र के पीड़ितों की मदद के लिए अजमतगढ़ ब्लाक के कोटेदार भी मदद के लिए आगे आ गए हैं। कोटेदारों ने दस कुंतल भूना चना व तीन कुतंल लाई पीड़ित परिवार में वितरित किया। यही नहीं क्षेत्र के कुमुंद सिंह महिला विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह व सेंट जेवियस जीयनपुर के प्रबंधक ने भोजन का पैकेट वितरित किया।

No comments:

Post a Comment